HomeUncategorizedराज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने किया प्रतिभा का सम्मान

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने किया प्रतिभा का सम्मान

प्रतिभा का सम्मान, भविष्य का अभिनंदन 🏆🥇

आज सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलारी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विद्यालय के मेधावी छात्र चिरंजीव जिज्ञासु वर्मा, जिन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 98.06% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया, का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रतिभा, परिश्रम और संस्कारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिज्ञासु वर्मा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उनके परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। मैं उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करती हूँ तथा विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई देती हूँ।

इस गरिमामय समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मा. श्री लक्ष्मण राव मगर (प्रादेशिक सचिव, सरस्वती शिशु मंदिर संघ, रायपुर), मा. श्री विपिन बिहारी वर्मा जी (पूर्व अध्यक्ष, सिद्ध बाबा शिक्षण समिति, पलारी), मा. श्री योगेश चन्द्राकर जी (पूर्व अध्यक्ष, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर), मा. श्री इन्द्रदेव वर्मा जी (अध्यक्ष, सिद्ध बाबा शिक्षण समिति, पलारी), मा. श्री अजय राव (कोषाध्यक्ष, सिद्ध बाबा शिक्षण समिति, पलारी), मा. श्री खोड़सराम कश्यप (जिला प्रतिनिधि, सरस्वती शिशु मंदिर, रायपुर) एवं मा. श्रीमती सविता भीम यादव (जनपद अध्यक्ष, जनपद पंचायत पलारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के आयोजक गणों श्री डॉ. रामकुमार साहू जी (उपाध्यक्ष), श्री ओम प्रकाश चन्द्रवंशी (सचिव), तथा प्राचार्य एवं आचार्य परिवार, सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलारी को बधाई एवं शुभकामनाएं।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान ही विकसित, संस्कारित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments