आज कारगिल विजय दिवस भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की ओर से सत्य साइन संजीवनी हॉस्पिटल में मनाया गया इस विजय दिवस के अवसर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य और सत्य साइन संजीवनी हॉस्पिटल में सेवा दे रहे श्री सतीश मिश्रा जी रहे उनके निर्देशन में या पूरा कार्यक्रम बनाया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती वर्णिका शर्मा कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षता रही कार्यक्रम में सत्य साइन हॉस्पिटल के नर्सिंग में प्रशिक्षण पद प्राप्त कर रहे विद्यार्थी भी आकर्षण का केंद्र रहे कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद परिवारों के माता-पिता उपस्थित रहे उनके माता-पिता को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया सभी भारत विकास परिषद के सदस्यों ने और हाल में उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर शहीदों के सम्मान पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की इस अवसर पर लगभग 10 की संख्या में कारगिल युद्ध में उपस्थित जवान जो वर्तमान में रिटायर्ड होकर रायपुर में रह रहे हैं या छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं उन लोगों का भी सम्मान किया गया कारगिल युद्ध के दौरान उनके द्वारा जो अनुभव व्यक्त किया गया वह रोंगटे खड़े करने वाला था कारगिल युद्ध के सैनिकों ने जब कहा कि कभी-कभी हमें दुख भी होता है कभी-कभी हमें सुख भी होता है क्योंकि हमें राष्ट्र की सेवा करते समय काफी तकलीफ भी उठाती पड़ती है और उसको हम बहुत सम्मान के साथ लेते हैं लेकिन जब सेवा समाप्ति के बाद हमारा सम्मान होता है तो हमारे आंखें नम हो जाती हैं मुख्य अतिथि के रूप में वर्णिका शर्मा जी ने राष्ट्र प्रेम देश प्रेम के विषय पर भावपूर्ण अपना संबोधन व्यक्त किया संबोधन में उन्होंने भारत देश और भारत राष्ट्र को विशेष रूप से परिभाषित करते हुए बताया कि देश की सीमा होती है और राष्ट्र की कोई सीमा नहीं होती मुख्य अतिथि क्या संदेश से और बोलते हुए उन्होंने यह भी किया कि कारगिल विजय दिवस को युद्ध कहना गलत होगा वह हमारे दुश्मन के द्वारा पीठ में छुरा भोकते जैसी घटना थी उन्होंने माननीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को भी याद किया और उनके मानस सती को भी प्रदर्शित करने की कोशिश की जिन्होंने पाकिस्तान को दो महीने पहले ही बातचीत के लिए तैयार किया था और लाहौर बस से स्वयं गए थे ठीक उसके दो महीना बाद पाकिस्तान में छत में तरीके से जनरल प्रवेश मुशर्रफ के द्वारा यह कार्य को अंजाम दिया इस कार्य की प्रथम सूचना एक चरवाहे के द्वारा प्राप्त हुई थी जिसके बाद भारतीय सेवा ने इस दुर्गम चढ़ाई पर चढ़कर पाकिस्तानियों के मंसूबों को खत्म कर दिया इस अवसर पर कैप्टन बत्रा शहीद कौशल यादव को याद करते हुए छत्तीसगढ़ की माटी को भी चंदन लगाने की बात कही गई छत्तीसगढ़ के सैनिकों के द्वारा राष्ट्र की सेवा में किए जा रहे कार्यों को भी याद किया वर्तमान में बॉर्डर के अलावा देश के अंदर चल रही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और जैन जी आंदोलन की भी चर्चा की गई और इसमें भी देश के सैनिकों ने यह विचार व्यक्त किया कि जैन जी के पीछे कुछ आसामैजिक तत्व भी हैं जिनको बेनकाब किया जाना चाहिए कार्यक्रम की शुरुआत साइन बाबा भारत माता और विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष और सैनिकों के द्वारा की गई अतिथियों के स्वागत के पश्चात वंदे मातरम का गायन हुआ और कार्यक्रम मैं सभी उपस्थित सैनिकों का सम्मान प्रशस्ति पत्र और सम्मान पत्र प्रदान किए गए सत्य साइन हॉस्पिटल के आज तीन बच्चों को स्वस्थ ऑपरेशन करते हुए अपने घर विदा किया गया इस अवसर पर उन बच्चों को भी भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सतीश मिश्रा जी और मुख्य अतिथि श्रीमती वर्णिका शर्मा जी के द्वारा उनको घर वापसी के पूर्व शुभकामना संदेश और स्वस्थ प्रमाण पत्र अस्पताल की ओर से प्रदान किया गया यह अत्यंत मार्मिक क्षण था जब छोटे-छोटे 2 साल से 3 साल के बच्चों का हृदय का ऑपरेशन करने के बाद उन्हें स्वस्थ रूप से अपने पैरों पर चलते हुए देखकर सभी आश्चर्यचकित थे सभी लोगों ने सत्य साइन हॉस्पिटल की सेवा गाड़ी की गोरी गोरी प्रशंसा की कार्यक्रम का अंत जन गण मन गायन के साथ हुआ उसके पश्चात सत्य साइन ट्रस्ट की ओर से सभी सैनिकों के सम्मान में दोपहर के भौजन की व्यवस्था की भारत विकास परिषद की ओर से इस कार्यक्रम में सचिन श्री विनीत शर्मा जी ने मंच की संचालन किया श्रीमान शशांक शुक्ला जी सतीश मिश्रा जी प्रताप देवांगन जी कमलेश जी अशोक जी मनीष तिवारी जी आशीष दुबे जी खासी साहू जी शशांक शुक्ला जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे



