Homeछत्तीसगढझूम तराना महोत्सव के दूसरे एवं तीसरे दिन राष्ट्रीय स्तर की गायन,...

झूम तराना महोत्सव के दूसरे एवं तीसरे दिन राष्ट्रीय स्तर की गायन, वादन प्रतियोगिता का कार्यक्रम

रायपुर। झूमतराना महोत्सव कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर की नृत्य शैली, गायन, वादन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 7 वर्षों से लगातार पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन गायन, वादन प्रतियोगिता जिसमें क्लासिकल, सेमी क्लासिकल, बॉलीबुड, लाईट म्यूजिक, लोक संगीत, छत्तीसगढ़ गीत संगीत का कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में प्रारंभ हुआ। सुबह 9 बजे के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत श्री राजीवलोचन दास जी महाराज, दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर, उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग, छ.ग. शासन, रायपुर और शाम 5 बजे के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत श्री देवकर साहेब जी,असंग आश्रम, सोनपैरी, रायपुर (छत्तीसगढ़) थे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि महंत श्री राजीवलोचन दास जी ने अपने उद्बोधन में कहा, कि झूम तराना की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाना ही राष्ट्र आराधना है। डॉ.राकेश मिश्रा को लगातार 6 वर्षों से यह कार्यक्रम करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय कला संस्कृति के इस राष्ट्र आराधना कार्यक्रम कराने के लिए जिसमें डांस, म्यूजिक, गीत, संगीत, नृत्य, गायन वादन एवं कला, ड्राईंग एवं पेटिंग जैसी कला को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना अपने आप में बहुत बड़ा काम है। आज भारत का नाम विश्व गुरु में लिया जाता है इसके पीछे मुख्य कारण जो है वह भारतीयता एवं सनातन संस्कृति को जाता है।
महंत श्री देवकर साहेब जी,असंग आश्रम, सोनपैरी, रायपुर ने अपने उद्बोधन में अतिथि में कहा कि आज जिस प्रकार से नन्हें-नन्हें कलाकारों में सामूहिक नृत्य, सामूहिक गीत और सामूहिक बैंड का जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया है यह असाधारण प्रतिभा है। बच्चों में दूर होती हुए कला संस्कृति की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। सनातन परंपरा को गौरव प्रदान करने के लिए झूम तराना की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। आदरणीय महंत देवकर साहब जी ने विजयी कलाकारों में पुरस्कार भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के झूम तराना महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक,कार्यक्रम प्रभारी एवं भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय समाजिक सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए झूम तराना टीम कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना, भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा रायपुर, कृष्णा कॉलेज म्यूजिक, डांस एवं फाईन आटर््स सरोना रायपुर के साथ मिलकर लगभग 1200 प्रतिभागियों के इस कार्यक्रम में संगीत की अलग-अलग 16 विधाओं को 4 अलग-अलग आयु वर्ग में बांटते हुए कुल 64 केटेगरी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। झूम तराना कार्यक्रम की यह 7वें वर्ष में प्रवेश करते हुए यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में 11 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक लगातार आयोजित कर रहे है। देशभर से 11 राज्यों के प्रतिभागी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे है यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगातार चल रहा है। कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना, रायपुर की प्राचार्य डॉ. अर्चना मिश्रा जी ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय कला संस्कृति, नृत्य, वादन, गायन के कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है।
झूम तराना महोत्सव 2026 के गायन वादन कार्यक्रम में लगभग 400 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें बॉलीवुड जूनियर में प्रथम कृष्णा सिंघल, सार्विल जोशी, आनंदी पुष्पसागर, द्वितीय सानिका चोपड़ा, रौनक आहूजा, दृष्टि उत्तम चंदानी, तृतीय उन्नति, अनिशा अग्रवाल, परिसा पारख, सांत्वना पुरस्कार अनन्या झाबक, माही जैन, बॉलीवुड सीनियर ईशान मुंडेजा, प्रसिद्वि नामदेव, बॉलीवुड ओपन प्रथम अजय कुमार, अर्चना गोयल, द्वितीय अराधना मुदगल, अंकिता जैन, तृतीय निखिल वर्मा, उर्मला पारख, आरती जैन, सब जूनियर में प्रथम रेयांश झा, अंशिका चौधरी, द्वितीय जे. आराध्या, नतान्या एक्का, खुशिका सोनकर, तृतीय अर्सल अली, कुंज खंडेलवाल, अंजुनी अगरचा, अदिश अग्रवाल, लाईट म्यूजिक सब जूनियर में प्रथम आराध्या जैन, आरूष श्रीवास, शर्विन मुदगल, द्वितीय आदित्री वर्मा, धारणी वैष्णव, आत्या पंडित, जूनियर में प्रथम अयान द्विवेदी, आशीष सोनवानी, आशी चन्द्रा, हर्षवर्धन, द्वितीय आनवी चन्द्र साहू, हिमाक्षी, तृतीय आराध्या श्रीवास्तव, धैर्य शर्मा, दिव्यंका पुरोहित, अपेक्षा रावत, सांत्वना पुरस्कार आर्यवीर सिंह, सीनियर में प्रथम नयेश चतुर्वेदी, द्वितीय प्राची वर्हनव, लाईट म्यूजिक ओपन में प्रथम आराध्या मुदगल, द्वितीय हर्षिता शर्मा क्लासिकल जूनियर में प्रथम शर्विल जोशी, रुद्र जदुवान, आराध्या श्रीवास्तव, द्वितीय आस्था रक्षित, विष्णु शर्मा, तृतीय तनुश्री राजवाड़े, राया जुनेजा, सांत्वना पुरस्कार पाखी राठोर, आर्या दुबे, जीवना सलूजा, सेमी क्लासिकल सब जूनियर में प्रथम अंशिका चौधरी, जूनियर में प्रथम श्रेयांशी, द्वितीय अर्थव राठोर, सानवी बजाज, बॉलीवुड ड्यूट जूनियर में प्रथम आदित्य राज अग्रवाल एवं शौर्या, आशी एवं आनवी, लोक गीत सब जूनियर में प्रथम अरुणिमा शर्मा, सीनियर सृष्टि निर्मलकर, द्वितीय पुरुषोत्तम साहू, ड्यूट सॉग जूनियर में प्रथम कायरा निगम और मायरा निगम, आरणा राठोर और याशी वर्मा, द्वितीय रेवा मिश्रा एवं इप्शिका, तृतीय इशिता दुबे और स्वर्णा सिंह, लाईट म्यूजिक जूनियर में प्रथम रियांशी दीक्षित, बॉलीवुड म्यूजिक में तृतीय आन्या अग्रवाल, सेमी क्लासिकल में तृतीय प्रणिती भंसाली, सब जूनियर में प्रथम आरोही जैन एवं संभवी तिवारी, सेमी क्लासिकल में प्रथम दिव्यांशी अग्रवाल स्थान प्राप्त किया।
की-बोर्ड सब जूनियर में प्रथम शारिल थोके, अद्विक शर्मा, गार्निट शर्मा, द्वितीय रिजांश केडिया, निशक निवेद नंदे,तृतीय साईं राम ठाकुर, जूनियर में प्रथम अभिश्री सान्याल, अधिरायण अग्रवाल,ऋ षभ चितलांगिया, रियाम्शी दीक्षित, द्वितीय अलीशा सिंह, प्रथमेश तिवारी, अक्ष मार्सेलीन, तृतीय सारांश पेडे, अनुत्तरा त्रिपाठी, देवांग एम ने पुरस्कार प्राप्त किया। हारमोनियम सब जूनियर में प्रथम अनिखा मिश्रा, अनाहिता मिश्रा, जूनियर में प्रथम देवांश राठी, निवेदिता शर्मा, द्वितीय विहान पंडित तृतीय काव्या गोयल ने पुरस्कार प्राप्त किया। तबला में सब जूनियर में प्रथम सरविन मुद्गल, द्वितीय क्रियांश साहू, जूनियम में प्रथम रजनीर सिंह, रायना साहू, के. रोहन, द्वितीय अर्पण शुक्ला, मितांश बिस्वास, श्रेयांश वाहने, तृतीय अर्श श्रीवास, मनजोत सिंह भाटिया, योगेश शिव, सीनियर में प्रथम, खिलेश साहू रहे। ग्रुप बैंड में सब जूनियर में प्रथम जूनियर स्टार लिटिल, जूनियर में प्रथम शिवांश इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीय स्टार लिटिल विजयी रहे। ग्रुप बैंड सीनियर में प्रथम विचातशम स्कूल,द्वितीय शिवोम एजुकेशनल एकेडमी विजयी रहे। बांसुरी जूनियर में प्रथम गर्व कुमार, पी सुशांत कुमार, द्वितीय शिखर हेलोडे, शौर्यवीर श्रीवास्तव
गिटार जूनियर में प्रथम अयांत स्वर्णकार, अद्वैत, द्वितीय जयवर्धन, कबीर श्रीवास्तव विजयी रहे।
कीबोर्ड जूनियर में प्रथम उत्कर्ष राउत विजयी रहे।
यह कार्यक्रम संयुक्त रूप से भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा रायपुर और कृष्णा कॉलेज ऑफ म्यूजिक डाँस एवं फ ाईन आर्टस जो की खैरागढ़ राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ छत्तीसगढ़ से संबद्धता रखकर ड्राईंग एवं पेटिंग, फाईन आटर््स, नृत्य, वादन, गायन, संगीत जैसे विषयों में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर का मंच दिलाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कला एवं संगीत की विधाओं में अलग-अलग आयु वर्ग को 64 समूहों में विभाजित करते पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर जैसे राष्ट्रीय मंच पर कार्यक्रम का आयोजन लगातार 7वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा के सम्मानीय सदस्यों में श्री प्रताप देवांगन, श्री अंकित ओझा, श्री रणजीत खेलवार, श्री कैलाश चक्रधारी, श्री प्रेम सोनी, श्री आशीष दुबे, श्री योगेन्द्र साहू, श्री कमलेश साहू, श्री विधान बक्शी, श्री सूर्यकांत देवांगन, श्रीमति सरोज साहू, श्रीमति आकृति देवांगन, श्रीमति शिल्पी सलूजा, श्री राहुल शर्मा, सुश्री चमेली कुर्रे, श्रीमति नीलिमा वर्मा, श्रीमति अनिता साहनी, श्री कैलाश देवांगन, श्री खुशाल साहू, श्री कौशल यादव, श्रीमति भारती साहू, श्री जय कुमार स्वामी, श्रीमति सोनिया मसीह, श्री रामकृष्ण पटेल, श्री पवन भट्ट, श्री मिथलेश साहू प्रमुख गणमान्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments