आमदी। कमरछठ के पावन अवसर पर कल रात्रि नगर पंचायत आमदी के वैद्यपारा में आयोजित रामधुनी कार्यक्रम में धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू ने आयोजन समिति एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को कमरछठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामधुनी जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध लोक परंपराओं और संस्कारों को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। देर रात तक श्रद्धालुओं ने रामधुनी का श्रवण कर भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीराम का स्मरण किया।
विधायक श्री साहू ने आयोजन के सफल संचालन के लिए समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए वे सदैव सहयोग के लिए तत


