Homeखेलकृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना, रायपुर में सीबीएसई फार ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता...

कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना, रायपुर में सीबीएसई फार ईस्ट जोन स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

रायपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना, स्थित रायपुर में आज दिनांक 31.07.2026 शुक्रवार को सीबीएसई दूरस्थ पूर्व क्षेत्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, अरूणांचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों के 273 विद्यालयों के लगभग 1200 छात्र – छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए 450 से अधिक संरक्षक शिक्षक व प्रशिक्षक भी शामिल हैं।
स्केटिंग प्रतियोगिता में अंडर 9, अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्गों सहित इनलाइन में 4 (300 मी. टाईम ट्रायल, 500 मी. रिंकरेस, 1000 मी. रिंकरेस, 1000 मी. रोडरेस ) एवं क्वाड में 3 (500 मी. रिंकरेस, 1000 मी. रिंकरेस, 1000 मी. रोडरेस) में कुल सात समूहों में मुकाबले हो रहे हैं। तीन दिनों में 70 इवेंट आयोजित किए जाएंगे। इनमें से 30 इवेंट पहले दिन हुए।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान रविशंकर सोनी जी, प्राचार्य शा.उ.मा.वि., सरोना, श्रीमान आशुतोष त्रिपाठी जी, एक्सीक्यूटिव डायरेक्टर, केपीएस रायपुर रिजन एवं श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी, प्राचार्या केपीएस, डूण्डा कमल विहार, रायपुर के रूप में उपस्थित रहे।
श्रीमान रविशंकर सोनी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आहान किया।
सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ के 133 स्कूलों से भागीदारी रही।
छत्तीसगढ़ – 133 विद्यालय, 593 प्रतिभागी, 220 संरक्षक शिक्षक/प्रशिक्षक
पश्चिम बंगाल – 47 विद्यालय, 160 प्रतिभागी, 105 संरक्षक शिक्षक/प्रशिक्षक
ओडिशा – 56 विद्यालय, 279 प्रतिभागी, 82 संरक्षक शिक्षक/प्रशिक्षक
असम पूर्वोत्तर राज्य – 37 विद्यालय, 105 प्रतिभागी और 43 संरक्षक शिक्षक/प्रशिक्षक
छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के सामने 1000 मी. की रोडरेस में इनलाईन -में अंडर 14 में प्रथम राजवीर नायक, द्वितीय अरिहंत सिंग धुर्वे, तृतीय सुप्रतिक कृष्णा फुकोन, चतुर्थ प्रांजल गौतम बालिका वर्ग में अंडर 14 में प्रथम हेनरिता कश्यप, द्वितीय कायनात डीडोजा, तृतीय तेजस्वी दत्ता, चतुर्थ वृद्धि भारद्वाज बालिका वर्ग में अंडर 17 में प्रथम चहक मालपानी, द्वितीय पित्रमनी नायक, तृतीय साची मोहंती, चतुर्थ श्रेया सरकार बालक वर्ग में अंडर 19 में प्रथम देबेन पटनायक, द्वितीय कलम महादेवा, तृतीय अभिजीत महंता एवं चतुर्थ आर्या देवांगन, तथा क्वाड – मे बालक वर्ग में अंडर 14 में प्रथम राजवीर नायक, द्वितीय अरिहंत सिंग धुर्वे, तृतीय सुप्रतिक कृष्णा फुकोन, चतुर्थ प्रांजल गौतम बालिका वर्ग में अंडर 14 में प्रथम सान्वी दास , द्वितीय आध्या प्रसाद, तृतीय निस्था कास्था, चतुर्थ रितिशा पाण्डा बालिका वर्ग में अंडर 17 में प्रथम दिव्यांषी लखानी, द्वितीय त्रिपदा गुप्ता, तृतीय प्रार्थना भण्डार कायस्थ, चतुर्थ एपी स्वर्णराज बालक वर्ग में अंडर 19 में प्रथम दिव्यांशु दास, द्वितीय आयुष भट्टा, तृतीय मयंक राज बोरा ,चतुर्थ ध्रव देव यादव, प्रतिभागियों ने स्थान प्राप्त किया। रोडरेस में कुल 220 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी स्केटिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीबीएसई द्वारा आयोजित फार ईस्ट जोन की स्केटिंग की प्रतियोगिता में श्री किशोर भण्डारी जी को सीबीएसई द्वारा मुख्य ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। स्केटिंग प्रतियोगिता मे 20 रेफरी जिसमें पश्चिम बंगाल, उडीसा और छत्तीसगढ के संचालन कर रहें है। इनके साथ 30 से अधिक ऑफिसियल अपनी सेवायें दे रहें है। कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना की प्राचार्या श्रीमती अर्चना मिश्रा, डायरेक्टर एकेडमिक श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी, एडिशनल पिंसिपल श्री शुभम मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षक एवं शिक्षकों का उत्साहवर्ध्रन करते हुये खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments