Homeछत्तीसगढमुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक पुरंदर मिश्रा ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी...

मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक पुरंदर मिश्रा ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर सुना।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से सीधा संवाद करते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, जनभागीदारी, राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद देशवासियों को ‘सबका प्रयास’ की भावना के साथ आगे बढ़ने तथा विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है।

श्री मिश्रा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम है, जो समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और राष्ट्रहित के कार्यों के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करता है।

इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी, रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर, भाजपा जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments