Homeछत्तीसगढयोग गुरु बाबा रामदेव का इट्सा हॉस्पिटल्स आगमन, दी शुभकामनाएं और सराही...

योग गुरु बाबा रामदेव का इट्सा हॉस्पिटल्स आगमन, दी शुभकामनाएं और सराही अस्पताल की सेवाएं

रायपुर, 17 अगस्त। योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज इट्सा हॉस्पिटल्स, रायपुर का दौरा किया। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश जी के चरण स्पर्श कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा शुभारंभ किया। इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर्स, चिकित्सकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
स्वामी रामदेव ने अस्पताल परिसर का अवलोकन किया और इट्सा हॉस्पिटल्स की आत्मीयता, सेवा-भाव और उत्कृष्ट हॉस्पिटैलिटी की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि “यहां चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ अपनापन और अतिथि सत्कार की भावना भी उतनी ही प्रभावशाली है। इट्सा हॉस्पिटल्स में हॉस्पिटल के साथ-साथ बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी का भी अनुभव होता है।” उन्होंने पूरे संस्थान को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में बाबा रामदेव ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से रायपुर आते रहे हैं और उन्होंने इस शहर को निरंतर प्रगतिशील एवं विकासशील होते देखा है। उन्होंने रायपुर के लोगों के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए कहा कि यह शहर उन्हें हमेशा अपनापन देता है।
उन्होंने सभी को योग अपनाने का संदेश देते हुए कहा,
“योग करो, स्वस्थ बनो। करियर बनाओ, बुद्धिमान बनो। शरीर से पराक्रमी बनो और मस्तिष्क से बुद्धिमान बनो।” उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन ही सफलता और समृद्धि का सबसे मजबूत आधार है।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने इट्सा हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर्स एवं उनके परिवार के साथ आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे एक सेवाभावी, प्रेरणादायी और कीर्तिवान संस्थान बताया तथा भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं।
इट्सा हॉस्पिटल्स, रायपुर एक अत्याधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल है, जो उन्नत चिकित्सा तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों और मरीज-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।
अंत में अस्पताल प्रबंधन ने स्वामी रामदेव के आगमन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और प्रेरणादायी संदेश पूरे संस्थान के लिए गर्व और उत्साह का विषय है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments