रायपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना रायपुर में शुक्रवार 31 जुलाई 2026 से सी.बी.एस.ई. पूर्व क्षेत्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत होने जा रही है। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पं.बंगाल, असम. मणिपुर, अरुणाचलप्रदेश, मिजोरम, नागालैण्ड, मेघालय, त्रिपुरा राज्यों के 290 विद्यालयों से लगभग 1200 छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी स्केटिंग खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता 30 जुलाई को रजिस्टे्रेशन के कार्य सी.बी.एस.ई. आब्र्जवर और रोलर स्केटिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किशोर भंडारी जी है। छत्तीसगढ़ रोलर स्केटिंग फेडरेशन के सभी राष्ट्रीय स्तर के कोच एवं 20 रेफरी जिसमें बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के रेफरी इस प्रतियोगिता का संचालन करेंगे। दिनांक 31जुलाई को सुबह 5:30 बजे से 1 बजे तक रोड रेस प्रतियोगिता आई.क्लब के सामने नवा रायपुर में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी को आमंत्रित किया गया है। शाम 5 बजे से रिंक रेस प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ग्राउण्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना रायपुर प्रारंभ होगी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम को 5 बजे सी.बी.एस.ई. बोर्ड रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी आदरणीय श्री जगदीश बर्मन जी करेंगे, इसके अलावा शहर के अन्य गणमान्य अधिकारी इस प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। स्केटिंग की यह प्रतियोगिता में अंडर 9. अंडर 11, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्गों सहित इनलाइन में 4 (300 मी. टाईम ट्र्रायल, 500 मी. रिंक रेस, 1000 मी. रिंक रेस, 1000 मी. रोड रेस) एवं क्वाड में 3 (500 मी. रिकं रेस, 1000 मी. रिंक रेस, 1000 रोड रेस) में कुल सात समूहों में मुकाबले हो रहा है। तीन दिनों में 70 इवेंट आयोजित किये जायेंगे।
यह प्रतियोगिता इनलाईन और क्वाड दोनों में आयोजित की जा रही है। कोई भी प्रतिभागी या इनलाइन या क्वाड की प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते है। 1200 खिलाडिय़ों के साथ लगभग 1000 माता-पिता, कोच, मैनेजर इस प्रतियोगिता में उपस्थित रहेंगे। कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना रायपुर द्वरा इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए उपस्थित खिलाड़ी, मैंनेजर, प्रबंधक, कोच, माता-पिता के लिए सुविधाओं हेतु अलग-अलग कमेटी बनाई गई है। छत्तीसगढ़ रोलर स्केटिंग फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामना एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्कूल के प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा, एडिशनल प्रिंसिपल श्री शुभम मिश्रा, हेड मिस्टे्रस श्रीमति विनीशा, वाईस प्रिंसिपल श्रीमती प्रियंका शर्मा, खेल विभागाध्यक्ष श्री प्रताप देवांगन, श्री प्रभात सिंह, श्रीमति फाल्गुनी, श्री हिरेन्द्र सोनी, श्रीमति कल्पना बोस, श्रीमति संगीता जयान, श्रीमति वाय रत्ना, श्री प्रेम सोनी, श्री प्रवीण जट्टा, श्री सूर्यकांत देवांगन, श्री अंकित ओझा, श्रीमति बीना द्विवेदी, श्रीमति अमनदीप कौर, श्री रबिशंकर नायक, श्री प्रकांत काले, श्री अंकित ओझा, श्री आशीष दुबे, श्री मनीष दुबे, श्री योगेन्द्र साहू, श्री संस्कार मिश्रा, श्री रणजीत खेलवार, श्री कैलाश चक्रधारी, श्री जानकी वल्लभ पाल, श्री जतिन वर्मा, श्री योगेश साहू, श्री घासीसाहू, श्री पदुम साहू, उपस्थित रहेंगे।



