गौ सेवक लखन यादव ने ऐतिहासिक पदयात्रा की 37 दिनों की कठिन पदयात्रा के बाद वापस लौटे आत्मीयता से हुआ स्वागत युवाओं के प्रेरणा है लखन यादव
राजधानी रायपुर के एक नौजवान ने गौ सेवा और राष्ट्र सेवा के नाम पर ऐतिहासिक पदयात्रा 1600 किलोमीटर की की जिसमें पदयात्रा राजधानी रायपुर से शुरू हुई और नेपाल में खत्म हुई जहां पशुपतिनाथ में भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की और सकुशल वापस लौटे
आज का जैन जी अपने उद्देश्यों से भटक चुका है मगर छत्तीसगढ़ का यह नौजवान युवक उन नौजवानों के लिए एक संदेश दे रहा है जो अपने जीवन को नशा और बेकार की चीजों पर लगाते हैं लखन यादव युवा है और उन्होंने एक संदेश दिया है भारत के भविष्य युवाओं को कि वह सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए अपना जीवन जीए राष्ट्र प्रेम में अपना जीवन लगाए गौ माता को उनके अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित हो इन्हीं भावनाओं को लेकर पशुपतिनाथ यात्रा संपन्न कर लौटे लखन यादव जहां युवाओं ने उत्साह और जोश से उनका स्वागत किया



